अयोध्या,नारी सेना के तत्वावधान मे अयोध्या नगरी मे हुआ तीर्थस्थल भ्रमण

 अयोध्या,नारी सेना के तत्वावधान मे अयोध्या 

नगरी मे हुआ तीर्थस्थल भ्रमण


                                                







आज दिनांक 11.11.2022 को नारी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह जी के अध्यक्षता में सैकड़ों महिला एवं पुरूष तीर्थयात्री अयोध्या नगरी मे हनुमान गढ़ी,ऐतिहासिक नवनिर्मित राम मंदिर,नंदी ग्राम,सूर्यकुंड,मणि पर्वत आदि धार्मिक स्थल का भ्रमण कर इनके पौराणिक इतिहास को जाना साथ ही साथ देश मे सुख,शांति एवं अमन,चैन के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए।इस तीर्थयात्रा के जत्था को हिंदू सम्राट भैरव सिंह,वार्ड पार्षद रौशनी खालको,संजीव कुमार साहू,विजय यादव ने मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओ के साथ रांची रेलवे स्टेशन से विदा किया था।इस तीर्थयात्रा का नेतृत्व सेना के केंद्रीय अध्यक्ष पुनम सिंह, संस्थापक सह युवाओं की धड़कन सूरज सिंह भवानी,संरक्षक विनय शर्मा, प्रवक्ता शिव किशोर शर्मा,मिडिया प्रभारी कुमारी कामिनी सिंह,वार्ड नंबर 29 के प्रसिद्ध समाजसेविका अनुपमा सिंह जी कर रहें है।इस तीर्थयात्रा में जयविंदा देवी,लीला देवी,ज्योति सिंह,किरण देवी,कमला शर्मा, नेहा महतो,रानी राणा,ममता कुमारी,सोनी कुमारी,सीमा देवी,नीला खालको,आर्यन कुमार सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष शामिल है।मौके पर आज धार्मिक स्थल दर्शन के बाद भव्य भक्तिमय भवन कीर्तन एवं महाप्रसाद का वितरण गोलाघाट तुलसी नगर कमरू आश्रम में किया गया।यह जानकारी सेना के मीडिया प्रभारी कामिनी सिंह ने दी है।

Post a Comment

0 Comments