कथावाचक अचिंत्य चक्र दास जी के आगमन : भक्तगणों ने किया भव्य स्वागत

 कथावाचक अचिंत्य चक्र दास जी के

 आगमन : भक्तगणों ने किया भव्य स्वागत


                                        

                                                      









रांची :21. नवंबर, .2022 को श्रीमद् भागवत कथावाचक अचिंत्य चक्र दास जी के रांची आगमन पर हटिया रेलवे स्टेशन पर भक्तगणों ने किया भव्य स्वागत।
रांची,नॉर्थ लक्ष्मीनगर,रातु रोड पिस्का मोड़,झारखंड पब्लिक स्कूल के निकट 22.11.2022 से 28.11.2022 तक प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है।जिसके मुख्य कथावाचक अचिंत्य चक्र दास जी का आगमन मुंबई से रांची हो गया है।कार्यक्रम आयोजक श्रीगोविंद दास एवं रामजतन शर्मा ने बताया प्रतिदिन कथा स्थल पर 4:30 बजे से 7:30 बजे तक भागवत की महिमा,श्रीकृष्ण भगवान जन्मोत्सव,बाल लीला,गोवर्घन लीला आदि प्रसंग पर कथा वाचन होगी।उसके बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।कथा का शुभांरभ कलश यात्रा से होगी।कार्यक्रम की सफलता के लिए श्रीरामचंद्र दास,रंजीत कुमार,रामरतन शर्मा,ओमप्रकाश वर्णवाल,पंकज लाल, शिव किशोर शर्मा,रामबली शर्मा,आनंद पाठक,अरुणदेव कुमार,विनोद चौधरी,हरिशंकर चौधरी,रंजन अग्रवाल,आशीष पाठक,अंबिका प्रसाद,कलावती देवी,बालेश्वर राणा,लक्ष्मण राणा,शंकर विश्वकर्मा,छाया चौधरी,रीता देवी,बंटी देवी आदि आदि अपनी भागीदारी निभा रहें हैं।आज मुख्य कथावाचक अचिंत्य चक्र दास जी मुंबई के रांची आगमन पर प्रातःहटिया रेलवे स्टेशन पर भक्तगणों ने पुष्पगुच्छ एवं भजन कीर्तन के साथ भव्य स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments