श्रीमद् भागवत कथा के शुभ अवसर पर आज भव्य कलश यात्रा निकली गई

 श्रीमद् भागवत कथा के शुभ अवसर पर 

आज भव्य कलश यात्रा निकली गई

                                                       







श्रीमद् भागवत कथा के शुभ अवसर पर आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई।इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए।कलश शोभायात्रा नोर्थ लक्ष्मीनगर (श्रीमद् भागवत कथा स्थल ) से विश्वनाथ शिव मंदिर पिस्कामोड़ तक निकाली गई।इस कलश शोभायात्रा के स्वागत के लिए वार्ड नंबर 32 के भावी प्रत्याशी प्रसिद्ध समाजसेवी इंदु भूषण गुप्ता की ओर से आज सेवा शिविर का आयोजन पिस्कामोड़ विश्वनाथ शिव मंदिर में किया गया एवं भक्तों के बीच प्रसाद,फल,पुष्प,अंगवस्त्र,जल आदि वितरण की गई।इस मौके पर श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य कथा वाचक अंचित्य चक्र दास,विश्वनाथ शिव मंदिर के संस्थापक शैलेश्वर दयाल सिंह,छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,रांची जिला विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष संतोष कुमार, रंजीत प्रभु आदि अतिथि के रूप में मौजूद थे।सेवा शिविर को सफल बनाने में राम लखन साहू,गुड्डू शाहा,सुबोध कुमार शर्मा,अनिल कुमार चौधरी,रणु देवी,सावित्री देवी,सुनीता देवी,देवनंदन कुमार साहू,श्रीगोविंद दास,पंकज लाल,ओमप्रकाश वर्णवाल, कलावती देवी,श्रीरामचंद्र दास, सूर्यभूषण गुप्ता,कांति देवी,अनिल कुमार वैश्य,राम रतन शर्मा,बालेश्वर राणा, रामजतन शर्मा ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments