विज्ञान प्रदर्शनी सोमवार को,डॉ. जे.पी.मिश्रा होंगे मुख्य अतिथि।

विज्ञान प्रदर्शनी सोमवार को,

डॉ. जे.पी.मिश्रा होंगे मुख्य अतिथि।








19.12.2022, दिन सोमवार को सिमलिया नया टोली,रांची स्थित एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल में विद्यालय की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन निदेशक कार्तिक विश्वकर्मा जी के निर्देशन मे किया जा रहा है,जिसका मुख्य उद्देश्य है बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि लाना साथ ही मन के अंदर छुपी प्रतिभाओं को निखारना।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यअतिथि रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. जे.पी.मिश्रा,विशिष्ट अतिथि संजय गांधी मेमोरियल कॉलेज रांची के प्राचार्य डॉ.दुर्गालाल शर्मा,छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,अपर सचिव आयुक्त कार्यालय,छोटानागपुर प्रमंडल सुशील कुमार विश्वकर्मा एवं विद्यालय के संस्थापक सुशील कुमार विश्वकर्मा जी संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं रिबन काटकर करेंगे।अतिथि स्वागत सहायक प्राचार्य सच्चिदानंद विश्वकर्मा जी करेंगे।यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य शोभा देवी ने दी है।

                                 

Post a Comment

0 Comments