भारत की बेटी ने साइकिल से पहाड़ पर चढ़ने का रिकॉर्ड तोड़ एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

भारत की बेटी ने साइकिल से पहाड़

 पर चढ़ने का रिकॉर्ड तोड़ एक नया

 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है।


उत्तराखंड (राम आसरे)। दुनिया के अलग-अलग कोने में रिकॉर्ड बनते हैं, टूटते हैं और फिर नए रिकॉर्ड बनते हैं। रिकॉर्ड बनाने में अपना देश भी किसी से कम नहीं है। देश अलग-अलग तरह के कौशल वाले और दृढ़ संकल्पी लोगों से भरा पड़ा है। ऐसा ही एक कारनामा कर भारत की एक बेटी ने दुनियाभर में देश का नाम गौरांवित किया है। भारत की इस बेटी ने साइकिल से पहाड़ पर चढ़ने का रिकॉर्ड तोड़ एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऐसा ही काम उत्तराखंड राज्य की प्रीति नेगी ने किया है। प्रीति नेगी ने अफ्रीका द्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर महज 3 दिन में साइकिल से सफलतापूर्वक चढ़ाई करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऐसा करके प्रीति ने न केवल वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है बल्कि, पाकिस्तान की समर खान का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा। जिसे तोड़ कर प्रीति ने इतिहास रच दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान की समर खान के नाम था, जिसने इस चोटी पर 4 दिन में चढ़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। प्रीति ने पहाड़ की तमाम रूढ़िवादी को तोड़ते हुए पहाड़ की लड़कियों के लिए एक कीर्तिमान और उदाहरण स्थापित किया है। प्रीति ने यह साबित कर दिया है कि मन में इच्छाशक्ति हो तो दृढ़ संकल्प के साथ कुछ भी नामुमकिन नहीं है।
प्रीति नेगी ने पूरे देश और देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
किलिमंजारो अफ्रीका महाद्वीप में सबसे ऊंचे पहाड़ की चोटी है। यह सात शिखरों में चौथा सबसे ऊंचा शिखर है। किलिमंजारो दुनिया में सबसे लंबा मुक्त-खड़ा पहाड़ है, जिसका उहुरू शिखर औसत समुद्र तल से 5895 मीटर (19341 फीट) ऊपर है। इसकी चढ़ाई बेहद मुश्किल होती है.

Post a Comment

0 Comments