स्वामी विवेकानंद ने मानव कल्याण के हित में
रामकृष्ण मिशन आश्रम की
स्थापना की : शिवकिशोर
रांची : छात्र क्लब मानव कल्याण मंच के तत्वावधान में एवं क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा के अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर एक कार्यशाला का आयोजन पिस्का मोड़ गुप्ता भवन में संपन्न हुआ।कार्यशाला में क्लब के इकाई पर्यावरण मंच,बुद्धिजीवी मंच, चिकित्सक मंच,खेलकूद मंच के पदाधिकारी एवं आसपास के लोग शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पअर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर हुआ।क्लब के मुख्य संयोजक संतोष कुमार ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा वे वेदांत के विख्यात एवं प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे।उन्होंने अमेरिका में आयोजित विश्व धर्म महासभा में सन 1893 में प्रतिनिधित्व कर देश का नाम रोशन किया था।उनके बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। चिकित्सक मंच के राजकिशोर राणा ने कहा उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था।इनका जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है और निधन 4 जुलाई 1902 को हुआ था।शिव किशोर शर्मा ने कहां उन्होंने मानव कल्याण के हित में रामकृष्ण मिशन आश्रम की स्थापना की एवं मानव जीवन पर आधारित अनेकों पुस्तकें भी प्रकाशित की थी।आज हमें उनके विचारों को अपने जीवन में उतारनी चाहिए वही मानव कल्याण मंच के मनमोहन पांडे, सुबोध कुमार शर्मा एवं राजकिशोर राणा की ओर से पिस्कामोड़,ओझा मार्केट,देवी मंडप रोड मे बच्चों के बीच टॉफी एवं जरूरतमंद लोगों के बीच सुरक्षा कीट वितरण की गई।इसके पूर्व क्लब का विस्तार करते हुए देवेंद्र शर्मा को क्लब का वरिष्ठ संरक्षक बनाया गया एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई।भक्तिमय संगीत के साथ कार्यक्रम की समापन हुई।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से पर्यावरण मंच के संरक्षक सुनिता चौधरी,श्रेया कुमारी,सुभाष कुमार,विवेक कुमार,शकुंतला देवी,प्रियंका चौधरी,कुमारी अनिता,कुमारी पूनम आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
0 Comments