क्लब ने मनाई बच्चों के बीच बाबू लाल मरांडी का जन्मदिन उत्सव

 क्लब ने मनाई बच्चों के बीच बाबू लाल

 मरांडी  का जन्मदिन उत्सव


                                       











रांची: छात्र क्लब बुद्धिजीवी मंच के तत्वावधान में झारखंड राज्य के प्रथम लोकप्रिय मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन उत्सव बच्चों के बीच खुशियां लाकर मनाई गई।इस मौके पर मधुकम मे स्कूली बच्चों के बीच वाद विवाद,लेखन,पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कुमारी अनिता के निर्देशन मे संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में सफल बच्चों के बीच पुरस्कार एवं टॉफी बांटी गई।युवराज पासवान ने बाबूलाल मरांडी के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य को बतलाया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से क्लब के संरक्षक युवराज पासवान,राज वर्मा,महेश चंद्रा,राजू महतो,संतोष कुमार, सहित सुभाष कुमार,सुबोध कुमार शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments