झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के तत्वावधान में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एवं विश्वकर्मा जयंति समारोह का समापन

 झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के तत्वावधान

 में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एवं विश्वकर्मा 

जयंति समारोह का समापन


                                                          












झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के तत्वावधान मे विश्वकर्मा जयन्ती समारोह एवं प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12 फ़रवरी 2023 को विधानसभा सभागार,धुर्वा रांची में संपन्न हुई,जिसकी शुभामरंभ विश्वकर्मा भगवान जी की पूजन एवं महाआरती से हुई।इस बैठक में झारखण्ड के सभी 24 जिलों से विश्वकर्मा समाज के जिला अध्यक्ष,जिला सचिव,प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यगण शामिल हुए।इस बैठक की अध्यक्षता झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा तथा मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने किया।

इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे भारतीय जनता पार्टी के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि झारखण्ड राज्य के पूर्व मंत्री सह राँची के लोकप्रिय विधायक सी. पी.सिंह शामिल हुए।

इस बैठक में मुख्य रूप से राँची के मोरहाबादी मैदान में होनेवाली में विश्वकर्मा अधिकार रैली की तैयारी को लेकर विमर्श किया गया साथ ही विश्वकर्मा समाज की राजनितिक भागीदारी पर चर्चा की गई !

विश्वकर्मा जयन्ती समारोह एवं प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यअतिथि भाजपा के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा विश्वकर्मा समाज के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है।विश्वकर्मा समाज के संगठन को सभी जिला स्तर से लेकर प्रखण्ड स्तर तक मजबूत करें।

अपने संबोधन मे विशिष्ट अतिथि राँची के लोकप्रिय विधायक सी. पी. सिंह ने कहा शिक्षा से ही समाज का विकास सम्भव है। विश्वकर्मा समाज को मैं हर सम्भव सहयोग करूँगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि राँची के मोरहाबादी मैदान में ही विश्वकर्मा अधिकार रैली होगीं,जिसमें पुरे झारखण्ड से लाखों की संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग शामिल होंगे।आज की इस बैठक में मुख्यरुप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन शर्मा,प्रदीप शर्मा,कोषाध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा, शिव किशोर शर्मा,दिलीप शर्मा,संतोष कुमार,बिनोद राणा,मनोज कुमार विश्वकर्मा,गंगाधर शर्मा, नीतू शर्मा,मनोरमा राणा,कंचन राणा,नीलम शर्मा,डॉ.बाबूलाल शर्मा,डॉ.बिनोद कुमार शर्मा,ऋतू शर्मा,लखन राणा,सुदामा शर्मा,कन्हैया विश्वकर्मा,जयराम शर्मा,प्रो.जगदीश शर्मा,लखन लाल शर्मा,गणेश राणा,देवकी राणा,लव कुमार विश्वकर्मा,आर.पी.राणा,कृष्णा शर्मा,वकील राणा,गुप्तेश्वर शर्मा, दीपक राणा,अशोक शर्मा,रमेश मिस्त्री,दिलीप शर्मा,अवधेश शर्मा,गौतम शर्मा,शंकर राणा,कृष्णा शर्मा,उमेश कुमार शर्मा,बैजू शर्मा,सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल हुए।कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन राँची जिला अध्यक्ष सन्तोष कुमार ने किया।यह जानकारी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश संरक्षक शिव किशोर शर्मा ने दी ।

Post a Comment

0 Comments