श्री चैती दुर्गा मंदिर भुताहा तालाब का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाई गई

 श्री चैती दुर्गा मंदिर भुताहा तालाब का 

वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाई गई 


                                       

                                        









रांची: श्री चैती दुर्गा मंदिर भुताहा तालाब का सातवां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाई गई।शेरावाली मैया के जयकारों से गूंज उठा चैती दुर्गा मंदिर परिसर।हजारों हजार की संख्या मे भक्तों ने मंदिर आकर माता जी के दर्शन किए।आज दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुभारंभ शेरावाली मैया की महास्नान मन्त्रोंचारण के साथ हुई।इसके बाद दुर्गा सप्तमी पाठ, माताजी की फुलपत्तियों से भव्य श्रृंगार,हवन,महाआरती,अर्पण,**महाभंडारा,भोगलगा महाप्रसाद लाेगों के बीच वितरण की गई एवं महाआरती के बाद महोत्सव की समापन हुई।इस महोत्सव मे रांची के लोकप्रिय विधायक सी.पी.सिंह सहित अनेक गणमान्य बंधुगण शामिल हुए।
आज के महोत्सव एवं कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्यरूप से संस्था के मुख्य संरक्षक श्री किशोर साहू,राज कुमार गुप्ता,अध्यक्ष रवि कुमार (पिंकू), महामंत्री गोपाल पारीक, कोषाध्यक्ष संजय सिंह (लल्लू),उमंग सुल्तानिया,राहुल सिंह,नवीन गुप्ता,विक्की कुमार ठाकुर,राजेश साहू,मिडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा,अशोक पुरोहित,रमेश गुप्ता,राजेश ठाकुर,रवि मुंडा,रोहित यादव,भैरव सिंह,सतीश सिंह, मिथलेश सिंह,करण सिंह,मोहित रजक,रोहन महतो,आकाश रजक,आशीष रजक,रोहन सिंह, अर्जुन सिंह,सौरव रजक,गौरव रजक,प्रियांशु वर्मा,शशांक शर्मा,शेखर रजक सहित सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments