विश्वकर्मा जयंती पर रक्तवीर श्री विश्वकर्मा अवार्ड से सम्मानित हुए पप्पू कुमार शर्मा

  विश्वकर्मा जयंती पर रक्तवीर श्री विश्वकर्मा 

अवार्ड से सम्मानित हुए पप्पू कुमार शर्मा


                                                

                                        











आज दिनांक 3 फरवरी 2023 को मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट एवं विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के संयुक्त तत्वावधान में सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती रातू रोड गैलेक्सिया मॉल में धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मानव अधिकार ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष सुनीता चौधरी एवं विश्वकर्मा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि भगवा सेना रांची महानगर अध्यक्ष पिया बर्मन,विशिष्ट अतिथि मानव अधिकार ट्रस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार साहू एवं युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,आस्था जीवन के सचिव विनोद कुमार साहू, झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज रांची जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, छात्र क्लब ग्रुप के संरक्षक उर्मिला चौधरी,राज वर्मा,युवराज पासवान,महेश चंद्रा,राजू महतो, सुमित कुमार,क्लब के वार्ड नंबर 20 के प्रभारी प्रियंका साहू,ग्रामीण आरोग्या सेवा संस्था के निदेशक राजकिशोर राणा विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के संरक्षक पिंटू शर्मा, छत्रपाल राम उस्ताद,गगन शर्मा, आदि मौजूद थे।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा जी के तस्वीर के निकट दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गई। मौके पर विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के पप्पू कुमार शर्मा जो अभी तक 38 जरूरतमंद लोगों को रिम्स,सेवासदन,सदर अस्पताल, एवं रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान किया है।इस पुण्य सेवा के लिए संस्था की ओर से पप्पू शर्मा को पगड़ी एवं पट्टा भेंटकर रक्तवीर श्री विश्वकर्मा अवार्ड से सम्मानित किया गया।पप्पू शर्मा ने कहा रक्तदान जीवन दान है, रक्तदान से कोई भी शारीरिक कठिनाइयां नहीं होती है, जरूरतमंदों की जीवन बचाने के लिए रक्तदान अवश्य करें।मुझे रक्तदान से बहुत ही सुकून मिलता है।

शिव किशोर शर्मा ने कहा हिंदी विक्रम के तिथि के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को भगवान विश्वकर्मा अवतरण हुए थे।प्रति वर्ष माघ शुक्ल त्रयोदशी को श्री विश्वकर्मा भगवान की जयंती मनाई जाती है।

" माघे शुक्ल त्रोदाशम देवा पुण्य पुनर्वासे।

अष्टविशांति में जायोउ विश्वकर्मा भवनीचा ।।"

कार्यक्रम के बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण कर की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से संतोष वर्मा,सोनू साहू,अदनान अंसारी,अभय कुमार मांझी,स्नेहा सिंह,कुसुम कुमारी,आलोक कुमारसुबोध कुमार शर्मा,विकेश शर्मा,अजय कशेरा ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।धन्यवाद ज्ञापन राजकिशोर राणा एवं एवं। अतिथि सत्कार दीपक कुमार साहू ने किया।

Post a Comment

0 Comments