विश्व पुस्तक दिवस मनाई गई

विश्व पुस्तक दिवस मनाई गई


                                        











रांची,छात्र क्लब बुद्धिजीवी मंच( यूनिट छात्र क्लब ग्रुप) के तत्वावधान मे रातु रोड गुप्ता भवन मे क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा के निर्देशन मे विश्व पुस्तक दिवस मनाई गई।इस मौके पर मुख्य अतिथि चौधरी सेवा संघ के अध्यक्ष सुधीर चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि छात्र क्लब मानव कल्याण मंच के वरीय संरक्षक नीरज चौधरी, आस्था जीवन संस्था के सचिव विनोद कुमार साहु मौजूद थे।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुई।नीरज चौधरी ने अपने संबोधन मे कहा पाठकों और पुस्तक के बीच की दूरी को कम करने के लिए प्रति वर्ष 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस मनाई जाती है।कोई भी पुस्तकें पुरानी नहीं होती है।पुस्तकें अपनी रूचि के अनुसार पढ़नी चाहिए। पुस्तकों मे संस्कारिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवसायिक ज्ञान भी समावित रहती है।शिव किशोर शर्मा ने कहा के क्लब के सामाजिक दायित्व के तहत झुग्गी,झोपड़ी एवं ग्रामीण बच्चों के बीच बच्चों के रूचि के अनुसार हमेशा पुस्तक बांटी जाती है और जो बच्चे विद्यालय नहीं जाते हैं उन्हें निकटवर्ती सरकारी विद्यालय की जानकारियां दे दी जाती है।इसके पूर्व विश्व पुस्तक दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि सुधीर कुमार चौधरी में सैकड़ों ज्ञानवर्धक पुस्तकें छात्र क्लब ग्रुप को सामाजिक दायित्व के तहत डोनेट किया।जिसे क्लब द्वारा गांव के बच्चों के बीच बांटी जाएगी।अन्य अतिथियों ने भी पुस्तक के महत्व को बतलाया।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से मंगलदीप प्ले स्कूल के रूबी चौधरी,श्वेता मिश्रा,कुमारी अनिता,पिया बर्मन, कुमारी कामिनी सिंह,प्रियंका चौधरी,कुमारी पूनम,कुमारी प्रीति, कुमारी ऋतुराज वर्षा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments