निः शुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित कर मनाई गई भगवान परशुराम जी की जयंती

 निः शुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित कर 

मनाई गई भगवान परशुराम जी की जयंती

                                          











रांची,आज 22 अप्रैल को विश्वा संजीवनी ट्रस्ट,छात्र क्लब चिकित्सक मंच एवं विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के संयुक्त तत्वावधान मे क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा के अध्यक्षता मे प्रगति पथ,ऑक्सफोर्ड स्कूल नीचे चुटिया स्थित कुमार नेचुरोपैथी एवं आर्युवेद चिकित्सालय मे निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन हुआ,जिसमे डॉ.बी.के. सिंह,एवं डॉ.सुदर्शन महतो ने 41 मरीजों की जांच की।सभी मरीजों को निः शुल्क दवा एवं चिकित्सा परामर्श भी दी गई।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे मौजूद मंच के मुख्य संयोजक संतोष कुमार ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा मानव सेवा एक पुण्य कर्म है। सभी संस्थाओं का इस प्रकार के सामाजिक कार्यों मे आगे आना चाहिए।सामाजिक कार्य करने वाले संस्था को मै अपने समाजिक दायित्व के तहत हर संभव मदद करुंगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा जी ने भगवान परशुराम जी की कथा सुनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश वंदना से हुई।कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्यरूप रूप से डॉ. सान्या कुमारी, डॉ.बी.के.शर्मा, राजकिशोर राणा,गणेश कु.अग्रवाल,अशोक कुमार राणा,अजय चौधरी,मनीष पाठक,डॉ.दिलीप कुमार,कामेश्वर महतो, प्रियंका चौधरी,आदि आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।जरूरतमंत लोगों के बीच मास्क,सैनिटाइजर,डिटॉल आदि वितरण कर कार्यक्रम की समापन की गई।

Post a Comment

0 Comments