झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं
रघुवर दास के जन्मदिन पर क्लब ने बांटी बच्चों
के बीच आइसक्रीम,टॉफी एवं बिस्कुट

रांची,छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा की अध्यक्षता मे झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं रघुवर दास के जन्मदिन (03 मई) के अवसर पर कोकर मे कुमारी पूनम,चुटिया मे ज्योति सिंह,पिस्कामोड़ मे ब्रजेश कुमार भारती,इंद्रपुरी मे अशोक कुमार राणा की ओर से बच्चों के बीच आइसक्रीम,टॉफी एवं बिस्कुट वितरण कर खुशियां मनाई गई।इसके पूर्व क्लब के वरीय संरक्षक संजीव कुमार साहू, हरिनाथ साहू,राज वर्मा,महेश चंद्रा,शिव किशोर शर्मा,कुमारी ऋतुराज वर्षा सहित क्लब के लोगों ने दोनो पूर्व मुख्यमंत्री के लंबी उम्र,स्वास्थ्य लाभ एवं सुखमय जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए।संजीव कुमार साहू ने लोगों को दोनो पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र मे किए गए सराहनीय कार्य को बतलाया।भक्तिमय संगीत के साथ कार्यक्रम की समापन हुई।







0 Comments