विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा यात्री पीयूष पाठक हुए सम्मानित

विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा 

यात्री पीयूष पाठक हुए सम्मानित











रांची:झारखंड युवा सेवक झारखंड प्रदेश एवं छात्र क्लब पर्यावरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में आज 5 जून 2023 को पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड यूवा सेवक के अध्यक्ष ऋषिराज श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने किया।इस मौके विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव,रोटी बैंक रांची के संस्थापक विजय पाठक,क्लब के मुख्य संयोजक संतोष कुमार,संरक्षक सुबेश पांडे, नीरज चौधरी,मनमोहन पांडे मौजुद थे।कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी मंदिर रांची एवं तपोवन मंदिर निवारणपुर के प्रांगण मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर पौधों को बचाने का संकल्प लिया गया इसके पूर्व गंगायात्री पीयूष पाठक जी को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।बताएं चलें पीयूष पाठक जी बिगत कई वर्षो से पर्यावरण (पेड़,पौधे),नदियों तालाबों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए गंगा आरती कर रहे हैं और लोगों को संदेश दे रहे पर्यावरण बचेगा तभी मानव सभ्यता का इस धरती पर रह पाना संभव होगा।अतःहम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।शिव किशोर शर्मा ने लोगों से आग्रह किया जन्मदिन,शादी की साल गिरह,गृह प्रवेश अथवा अन्य उत्सव मे पौधारोपण अथवा पौधा वितरण करें और पर्यावरण में हरियाली लाएं।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से मंदिर के पुजारी, प्रज्ञामणि,केशव जयसवाल,वरुण आर्या,प्रणव कुमार कुमार इब्यांशु,वरुण आर्य,प्रणव कुमार,कुमारी प्रीति,कुमारी पूनम आदि ने महत्वपूर्ण भुमिका निभाई।ऋषि राज श्रीवास्तव,रिशु कुमार एवं कुमार इब्यांशु द्वारा पर्यावरण गीत एवं लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम की समापन की गई।

Post a Comment

0 Comments