डॉ.हाजरा कोहिनूर ऑफ द इंडिया
अवॉर्ड 2023 से नवाजे गए
रांची: झारखंड राज्य रांची के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एक्यूपंक्चर स्पाईन विशेषज्ञ डॉ.राजेन्द्र कुमार हाजरा को एक्यूपंक्चर चिकित्सा विज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान के लिऐ, विगत दिनों लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह मे कोहिनुर ऑफ द इंडिया अवॉर्ड 2023* से सम्मानित किया गया।यह राष्ट्रीय पुरुस्कार सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) द्वारा स्वास्थ्य चिकित्सा एवं समाज कल्याण के क्षेत्र मे सराहनीय कार्य करने वाले देश के विभूतियों को प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जाता है।डॉ.हाजरा को कोहिनूर ऑफ द इंडिया,अवार्ड 2023 से सम्मानित किए जाने पर उन्हें आज टीम हेल्प रांची के पीआरओ काकोली दास एवं छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा द्वारा कडरू रांची स्थित क्लीनिक मे स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
मौके पर निपुण जैन ने कहा डॉ. हाजरा ने यह राष्ट्रीय अवॉर्ड पाकर झारखंड राज्य का नाम रौशन किया है,हमें इन पर गर्व है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के फाउंडर निपुण जैन,राहुल दयाल,भुमिका सोलंकी,प्रीति कुमारी एवं क्लब के संरक्षक सुजाता भकत,अशोक कुमार राणा आदि मौजुद थे।





0 Comments