संस्था मरीज शांति देवी को हर संभव
मदद करेगी :शिव किशोर
रांची,विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच एवं छात्र क्लब ग्रुप के पदाधिकारी आज रिम्स मे ईलाजरत मरीज शांति देवी से मिलकर उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए।ग्राम, तरखुट्टा,पोड़ैयाहाट,गोड्डा, (झारखण्ड)निवासी 59 वर्षीय मरीज शांति देवी यूटरस के बीमारी से लगभग दो महीनों से पीड़ित है।मरीज के परिजन महेंद्र सिंह ने बताया बेहतर ईलाज के लिए मरीज को रिम्स मे एडमिट किया गया है,बेड नंबर 4196 है। उन्हें रिम्स के डॉ.(प्रोफे.)एस.बी.सिंह द्वारा ईलाज की जा रही है।मरीज की आर्थिक स्थिति ठीक ना रहने के कारण संस्था ने हर संभव मदद करने का वादा किया।डॉक्टर एवं नर्स बहनों द्वारा भी मरीज की उचित चेकअप एवम् सेवा की जा रही है।
आज मरीज से मिलने वालों मे मुख्यरूप संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,मुख्य संयोजक संतोष कुमार,संरक्षक संतन शर्मा,संजय विश्वकर्मा, पिंटू शर्मा,कुमारी प्रीति,अशोक कुमार राणा,राजकिशोर राणा,गणेश अग्रवाल,सुबोध कुमार शर्मा आदि शामिल थे।











0 Comments