राष्ट्रीय MDA (फाईलेरिया) कार्यक्रम-2024 की सफलता हेतु जिला टास्क फ़ोर्स की द्वितीय बैठक

 राष्ट्रीय MDA (फाईलेरिया) कार्यक्रम-2024 की

 सफलता हेतु जिला टास्क फ़ोर्स की द्वितीय बैठक





उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आज दिनांक-04 मार्च 2024 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में राष्ट्रीय MDA (फाईलेरिया) कार्यक्रम-2024 की सफलता हेतु जिला टास्क फ़ोर्स की द्वितीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सिविल सर्जन (सदर) रांची, डॉ प्रभात कुमार , जिला भी. वी. डी. पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी रांची, प्रखंड समाज कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पी.सी. आई. पिरामल फाउंडेशन, एफ. एल. ए. एवं जिला भी. वी. डी. सलाहकार एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त रांची, द्वारा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की भूमिका एवं अब तक की उपलब्धि की समीक्षा कि गई। जिसमें सम्बंधित अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई की 75% प्रतिशत लोगों को दवा का सेवन कराया गया है।

उपयुक्त रांची द्वारा सम्बंधित सभी अधिकारी को शहरी क्षेत्र में कार्यक्रम की विस्तार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । जिसमें स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को निर्देश दिया गया कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह से छूटे हुए सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा का सेवन कराया जाना है। सम्बंधित अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई की 1685994 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा चुकी है।

उपयुक्त रांची द्वारा नगर आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा गया कि शहरी क्षेत्र में आवंटित सभी अपार्टमेंट की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया जाए जिससे कि कार्यक्रम के दौरान दवा का सेवन कराया जा सके।

Post a Comment

0 Comments