कोनाबालिग बेटी की हत्या के बाद भी
नहीं हुई गिरफ्तारी, पीड़िता मां ने लगाई
जिलाधिकारी से न्याय की गुहार
शाहजहांपुर। जनपद में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। श्यामतगंज गौटिया निवासी बब्ली पाल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग पुत्री अंजली पाल (उम्र लगभग 14 वर्ष) को 19 जून 2025 को अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया था। तीन दिन बाद उसकी सड़ी-गली लाश थाना सिधौली क्षेत्र में बरामद हुई, लेकिन आज तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुँच सकी है।
पीड़िता का कहना है कि उन्होंने घटना के दिन ही थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया था (मु0अ0सं0 380/2025), साथ ही शक के आधार पर संभावित आरोपियों के नाम भी लिखित में पुलिस को दिए, मगर थाना सदर बाजार की पुलिस ने किसी तरह की पूछताछ तक नहीं की।
इतना ही नहीं, पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाया कि थाना सिधौली पुलिस ने पंचनामा भी वास्तविक तथ्यों के अनुसार नहीं भरा और दोनों थानों की लापरवाही के चलते अब तक न्याय से वंचित रहना पड़ रहा है।
न्याय की आस में जिलाधिकारी से प्रार्थना अपनी नाबालिग बेटी की निर्मम हत्या के बाद भी कार्रवाई न होने से व्यथित मां बब्ली पाल ने जिलाधिकारी शाहजहांपुर से गुहार लगाई है कि मामले में शीघ्र गिरफ्तारी कराकर दोषियों को सजा दिलाई जाए।

0 Comments