थाना महिला थाना एंटी रोमियो स्क्वाड व महिला बीट
अधिकारियों द्वारा ज्वाला देवी सरस्वती विद्या
मन्दिर इण्टर कॉलेज सिविल लाइन्स में जाकर
जागरूकता अभियान चलाया गया
प्रयागराज। गुरुवार को पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के तहत नगर जोन के थाना महिला थाना में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज सिविल लाइन्स में जाकर महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करते हुए गुड-टच, बैड-टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया।
जागरूक करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 यशकरन, महिला थाना कमिश्नरेट प्रयागराज।
2. म0उ0नि0 प्रियंका सिंह, महिला थाना कमिश्नरेट प्रयागराज।
3. म0उ0नि0 आकृति पाण्डेय, महिला थाना कमिश्नरेट प्रयागराज।
4. म0उ0नि0 शालिनी सिंह, महिला थाना कमिश्नरेट प्रयागराज।
5. म0हे0का0 आराधना सिंह, महिला थाना कमिश्नरेट प्रयागराज।
6. म0हे0का0 शर्मीला भारती, महिला थाना कमिश्नरेट प्रयागराज।
7. म0का0 प्रियंका, महिला थाना कमिश्नरेट प्रयागराज।
8. म0का0 रेखा देवी, महिला थाना कमिश्नरेट प्रयागराज।
9. म0हो0गा0 स्वाती सिंह, महिला थाना कमिश्नरेट प्रयागराज।

0 Comments