राँची जिले में चक्रवाती तूफान "मोथा"
के प्रभाव से भारी वर्षा की चेतावनी
मौसम विभाग राँची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवाती तूफान "मोथा" के प्रभाव से राँची जिले में 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 तक कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने चक्रवाती तूफान को देखते हुए जिलावासियों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की।
राँची जिला में 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के दौरान कहीं कहीं पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी एवं संभावित प्रभाव निम्न है :-
28 अक्टूबर 2025
राँची जिले में कहीं-कहीं गर्जन/वज्रपात और तेज हवाओं के झोंके (30-40 किमी/घंटा) की संभावना।
29 अक्टूबर 2025
राँची जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना।
गर्जन/वज्रपात और तेज हवाओं के झोंके (30-40 किमी/घंटा) जारी रहने की संभावना।
30 अक्टूबर 2025
राँची जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा* की संभावना।
*गर्जन/वज्रपात और *तेज हवाओं के झोंके (30-40 किमी/घंटा) की संभावना बनी रहेगी।
31 अक्टूबर 2025
राँची जिले में मौसम में सुधार की संभावना, कोई विशेष चेतावनी नहीं।
सुरक्षा सलाह
भारी वर्षा के दौरान निचले इलाकों, नदियों व नालों से दूर रहें।
वज्रपात से बचाव के लिए खुले मैदान, ऊँचे पेड़ों व बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें।
तेज हवाओं के दौरान मजबूत संरचनाओं में शरण लें।

0 Comments