समाहरणालय राँची में क्रिसमस
मिलन समारोह 2025 का आयोजन
उप विकास आयुक्त राँची, श्री सौरभ भुवनिया मुख्य रूप से कार्यक्रम में हुए शामिल
जिला प्रशासन द्वारा त्योहारों को मिलन एवं सद्भाव के अवसर के रूप में मनाने की परंपरा का हिस्सा
क्रिसमस का पर्व प्रेम, शांति, करुणा एवं भाईचारे का संदेश लेकर आता है। यह त्योहार हमें समाज में सद्भावना एवं एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है:- उप विकास आयुक्त राँची, श्री सौरभ भुवनिया
समाहरणालय राँची के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आज दिनांक - 20 दिसंबर 2025 को क्रिसमस मिलन समारोह 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त राँची, श्री सौरभ भुवनिया मुख्य रूप से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं क्रिसमस कैरोल गायन से हुआ। पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दीं तथा उत्सव का आनंद लिया।
उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम, शांति, करुणा एवं भाईचारे का संदेश लेकर आता है। यह त्योहार हमें समाज में सद्भावना एवं एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाहरणालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को क्रिसमस एवं नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। तथा कहा कि जिला प्रशासन सदैव जनसेवा एवं विकास कार्यों में समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री उत्कर्ष कुमार,अपर जिला जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राँची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, ITDA राँची, श्री संजय कुमार भगत, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राँची, श्रीमती मोनी कुमारी कुमार, एल.आर.डी.सी राँची, श्री मुकेश कुमार, जिला लेखा पदाधिकारी राँची, श्रीमती सारिका भगत, जिला परिवहन पदाधिकारी राँची, श्री अखिलेश कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी राँची, श्री विनय कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा राँची, श्री रविशंकर मिश्रा सहित समाहरणालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं पारंपरिक क्रिसमस गीतों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।
जिला प्रशासन द्वारा त्योहारों को मिलन एवं सद्भाव के अवसर के रूप में मनाने की परंपरा का हिस्सा
यह आयोजन जिला प्रशासन द्वारा त्योहारों को मिलन एवं सद्भाव के अवसर के रूप में मनाने की परंपरा का हिस्सा है, जो विभिन्न धर्मों एवं संस्कृतियों के बीच आपसी समझ एवं एकता को बढ़ावा देता है।

.jpeg)

0 Comments