थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से बोरी में रखे हुए बिजली के जले/अधजले तार व केबिल बरामद

थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा वांछित 01 अभियुक्त

 गिरफ्तार, कब्जे से बोरी में रखे हुए बिजली के

 जले/अधजले तार व केबिल बरामद



प्रयागराज। थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 125/2026 धारा 331(3)/305(ए) बीएनएस के वांछित अभियुक्त अमन कोरी पुत्र स्व0 कल्लू निवासी नीमसराय डिवाइडर रोड काली माता मंदिर के पास थाना धूमनगंज प्रयागराज को मंगलवार को नीवा गांव की तरफ जाने वाले रास्ते के पास थाना क्षेत्र धूमनगंज से गिरफ्तार कर कब्जे से बोरी में रखे हुए बिजली के जले/अधजले तार व केबिल बरामद किये गये। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

Post a Comment

0 Comments