खनिज परिवहन करने वाले वाहन पंजीकरण के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग से पोर्टल जारी:- जिलाधिकारी
गोरखपुर(पी एम ए) जिलाधिकारी के0 विजयेन्द्र पाण्डियन ने समस्त ट्रांसपोटरों/वाहन स्वामियों को सूचित किया है कि शासन द्वारा इन्टीगेटेड माइनिंग सर्विलान्स सिस्टम के अन्तर्गत प्रदेश में उप खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों का पंजीकरण भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के पोर्टल mining.up.work.121.com की व्यवस्था लागू की गयी थी। तकनीकी कारणों से उक्त पोर्टल के स्थान पर वर्तमान में वाहनों के पंजीकरण हेतु विभागीय पोर्टल updgm.in को विकसित किया गया है। उल्लेखनीय है कि पोर्टल mining.up.work.121.com पर पूर्व में पंजीकृत वाहनों के पुनः पंजीकरण की आवश्यकता नही होगी।
जिलाधिकारी ने बताया है कि अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु प्रदेश के खनिजों का परिवहन करने व पंजीकृत वाहनों पर आर.एफ.आई.डी.(यू.एच.एफ.) टैग लगाये जाने की व्यवस्था लागू की गयी है। आर.एफ.आई.डी. टैग से संबंधित समस्त जानकारी पोर्टल पर दिये गये हेल्पडेस्क नम्बर 8800191126 से प्राप्त की जा सकती है।
अंकिता राय

0 Comments