रांची नगर निगम भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय बन गया है: रवि पीटर

रांची नगर निगम भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय बन गया है: रवि पीटर 
वर्तमान सरकार की कार्यशैली पूर्वति सरकार जैसी उदासीनता लिए हैः इशांक सोनी
धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के प्रधान महासचिव अजहर मलिक ने किया 
   






    रांची, 30 जून: News 20: आज हूल दिवस के अवसर पर झारखण्ड उल्गुलान मोर्चा द्वारा सिदो-कान्हो पार्क में 1855 ई॰ हूल क्रांति के महान सपोर्ट सिदो- कान्हो को माल्यार्पण किया गया । 
सिदो-कान्हो पार्क से पैदल चलते हुए राजभवन स्थित जाकिर हुसैन पार्क के पास झारखण्ड उल्गुलान मोर्चा द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना का कार्यक्रम किया गया आज के धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा अध्यक्ष रवि पीटर ने कहा कि रांची नगर निगम भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय बन गया है जो जीरो माइल रेस्टोरेंट में अवैध निर्माण एवं नेशनल गली जैसे सैकड़ों सड़क निर्माण में भारी अनियमित्ता बर्ती जा रही है लेकिन नगर निगम आम जनता द्वारा लगातार ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद भी रात दिन अवैध निर्माण, भ्रष्टाचार के साथ किया जा रहा है मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष इशांक सोनी ने कहा कि पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पूर्वति सरकार जैसी उदासीनता लिए है प्रत्येक दिन महिलाओं के साथ बलात्कार एवं राज्य में हत्याएं हो रही है लेकिन प्रशासन केवल अवैध वसूली में लगी हुई है यदि झारखण्ड सरकार यहां के मां बहनों के साथ न्याय नहीं करती है तो मोर्चा पर सरकार के विरोध में पूरे राज्य में सड़क पर उतरकर कड़ा विरोध प्रकट करेगी।
आज के मोर्चा के इस धरना कार्यक्रम के साथ की अध्यक्षता मोर्चा के प्रधान महासचिव अजहर मलिक ने किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महानगर अध्यक्ष प्रिंकेश पासवान की भूमिका महत्वपूर्ण रही वो कार्यक्रम स्थल पर भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments