डोरंडा में कपड़ा गोदाम में भीषण आग लगी


एस .के भारद्वाज की रिपोर्ट


राँची डोरंडा में कपड़ा गोदाम में भीषण आग लगी है।मौके पर दमकल गाड़ी पहुँची हैं।आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।


वज्रपात से दो युवाओं की मौत

दुमका:-मसानजोड़ थाना क्षेत्र के पारसिमला गांव मे ठनका गिरने से दो युवक की मौत हो गयी है। दोनो युवक आम का पेड़ के पास आम चुन रहे थे।

 कुसुम विहार में सोमवार की देर रात

 डकैतों ने खूब तांडव मचाया

धनबाद:-सरायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम विहार में सोमवार की देर रात डकैतों ने खूब तांडव मचाया। डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम तो दिया ही। विरोध करने पर घर की महिला की चाकू मारकर हत्या भी कर दी। घटना धनबाद के सायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम विहार कॉलोनी में रहने वाले बीएसएनल के पूर्व एसडीओ स्वर्गीय एसपी सिन्हा के शीला निवास की है।

लॉकडाउन के पालन के लिए पुलिस ने 

मानगो, उलीडीह, आजादनगर और एमजीएम 

थाना क्षेत्र में मेगा अभियान चलाया



जमशेदपुर:-लॉकडाउन के पालन के लिए पुलिस ने मानगो, उलीडीह, आजादनगर और एमजीएम थाना क्षेत्र में मेगा अभियान चलाया। चारों थाना क्षेत्रों में पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों के पालन के लिए फ्लैग मार्च किया। इस दौरान बेवजह सड़कों पर घूम रहे कई लोगों पर कार्रवाई की गई। बिना मास्क और बगैर हेलमेट के घूम रहे कई लोगों का 500 और 1000 रुपए का चालान काटा गया। इसी दौरान आजाद नगर में लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध कर दिया। लोगों का कहना था कि उनके पास खाने के पैसे नहीं है। इतनी जुर्माना राशि कहां से देंगे।


पालोजोरी में दिनदहाड़े सीएसपी से 2.20 लाख की लूट



देवघर:-पालोजोरी में दिनदहाड़े एक सीएसपी से 2 लाख 20 हजार रूपये लूट लिये जाने का मामला सामने आया है. घटना इसी थाना क्षेत्र के बाॅंधडीह गांव के पास की है. बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी में हथियाबंद दो बाइक में सवार चार अपराधी सीएसपी में घुस गया और बंदूक की नोक पर करीब 2 लाख 20 हजार रूपये लूटकर नौ दो ग्यारह हो गया।



Post a Comment

0 Comments