झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जी एवं रघुवर दास जी का जन्म दिवस सुरक्षा किट वितरण एवं नो मास्क नो एंट्री की पोस्टर चिपकाकर मनाई गई

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  अर्जुन

 मुंडा जी एवं  रघुवर दास जी का

 जन्म दिवस सुरक्षा किट वितरण

 एवं नो मास्क नो एंट्री की पोस्टर

 चिपकाकर मनाई गई











  आज दिनांक 3 मई 2021 को छात्र क्लब ग्रुप के तत्वावधान में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी एवं रघुवर दास जी के जन्म दिवस देवी मंडप रोड, मधुकम, पिस्कामोड़ एवं रातू रोड में आम जनता एवं जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, डिटॉल, बैंडेज, कॉटन आदि वितरण कर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि भारती एक्सेजीक ग्रुप के चेयरमैन आकाशदीप भारती ने कहा जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ी खुशी है। छात्र क्लब ग्रुप के पदाधिकारियों ने दोनों पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सुरक्षा किट वितरण कर पुण्यकर्म किया है। मैं सभी समाजसेवियों, संस्थाओं से अनुरोध करता हूं अभी कोरोना काल में सामाजिक दूरी पालन करते हुए अपने पास पड़ोस के जरूरतमंदों की मदद अवश्य करें वही लायंस क्लब रांची ग्रेटर के अध्यक्ष सुजीत कुमार, क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, सुमन मिश्रा,कुमारी अनिता, पूनम जायसवाल,रघु यादव, रूपा बनर्जी,पिया बर्मन, पूनम देवी की ओर से घर,मंदिर, हॉस्पिटल, गेस्ट हाउस मे नो मास्क नो एंट्री की पोस्टर चिपकाकर कार्यक्रम समाप्त की गई।

Post a Comment

0 Comments