तू कल चला जाएगा तो मैं क्या करूंगा! तू याद बहुत आएगा तो मैं क्या करूंगा !! छोङ जाएगा यहां तू कई कहानियां...

तू कल चला जाएगा तो मैं क्या करूंगा!

 तू याद बहुत आएगा तो मैं क्या करूंगा !! 

छोङ जाएगा यहां तू कई कहानियां...

झारखंड में इलेक्ट्रॉनिकमीडिया प्रतिबिंब के स्थापना काल से लेकर अबतक,महेश्वर सिंह "छोटू सिंह " अपने पत्रकारीय जीवन में व्यवहार कुशलता के जो छाप छोङे हैं, वह अमिट है उसे कोई मिटा नहीं सकता, पत्रकारिता के लंबी पारी खेलते हुए भी, छोटू सिंह कभी भी रांची के पत्रकारों के बीच गुट विशेष का शिकार होकर प्रभावित नहीं हुए, वो प्राय:सभी पत्रकारों से अपना संपर्क व्यवहार कुशलता के साथ बनाए रखे । तमाम खासियत और उपलब्धियों के बावजूद, श्री सिंह में अहंकार और घमंड नाम की चीज देखने को नहीं मिलती थी, वो एक उच्च स्तर के पत्रकार होने के बावजूद भी पत्रकार होने का रौब कभी भी कहीं नहीं दिखलाया। मृदुभाषी और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी छोटू सिंह रांची के पत्रकारिता जगत में एक व्यक्ति नही व्यक्तित्व थे, उनका अचानक हमारे बीच से चले जाना मन को व्यथित कर गया छोटू सिंह आपकी याद बहुत आएगी, आपको शत-शत नमन! भावपूर्ण श्रद्धांजलि!!!

"हमर झारखंड" के मालिक और रांची के जाने -माने वरिष्ठ पत्रकार महेश्वर सिंह "छोटू सिंह" अब हमारे बीच नहीं रहे! शत -शत नमन! बाबू छोटू सिंह, आपको भावपूर्ण श्रद्धांजलि!!

Post a Comment

0 Comments