शरद पूर्णिमा व्रत व्यक्ति को रोगों से मुक्ति दिलाता है : महेश चंद्रा

शरद पूर्णिमा व्रत व्यक्ति को रोगों से 

मुक्ति दिलाता है : महेश चंद्रा








आज दिनांक 19 अक्टूबर 2021 को छात्र क्लब ग्रुप के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा उत्सव स्वास्थ्य जागरूकता अभियान एवं* पर्यावरण उत्सव के रूप में मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक युवराज पासवान एवं राजेश कुमार साहू ने किया।इस मौके पर क्लब के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,संरक्षक महेश चंद्रा, कुमारी पूनम,हरीनाथ साहू आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीविष्णु भगवान जी की वंदना से हुई। महेश चंद्रा ने शरद पूर्णिमा की कथा सुनाते हुए कहा आज के दिन मां लक्ष्मी,भगवान चंद्रमा एवं भगवान श्रीविष्णु जी की पूजा की जाती है, शरद पूर्णिमा को रास पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है।यह व्रत व्यक्ति को रोगों से मुक्ति दिलाता है।शिव किशोर शर्मा ने लोगों को कोविड वैक्सीन,मास्क,सैनिटाइजर आदि के महत्व को बतलाया।राजेश कुमार साहू,हरीनाथ साहू एवं राज वर्मा ने पौधारोपण कर एवं पेड़ पौधे के महत्व को समझाया।भजन कीर्तन के साथ कार्यक्रम की समापन की गई।

Post a Comment

0 Comments