आदिवासियों की संबैधानिक अधिकारों पर चर्चा :कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पाहन जगलाल पाहन ने की

आदिवासियों की संबैधानिक अधिकारों 

पर चर्चा :कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पाहन

 जगलाल पाहन ने की





रांची News 20 संवाददाता, आज 9 अक्टूबर 2021 को हातमा सरना सरना टोली मे विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के द्वारा आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों पर चर्चा की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पाहन श्री जगलाल पाहान ने की तथा कार्यक्रम का संचालन कृष्णकांत टोप्पो ने की
कार्यक्रम का विषय वस्तु से अवगत संदीप उरांव ने कराया
डॉ प्रदीप मुंडा ने पेसा एक्ट एवं पंचायती राज अधिनियम 2001 तथा सीएनटी एसपीटी एक्ट आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक आए हुए गणमान्य व्यक्तियों को बताएं उन्होंने बताया कि कल्चर और कस्टम दोनों एक दूसरे के पूरक हैं इन्हें बचाकर संजो कर रखना होगा
मेघा उरांव ने अपने संबोधन में आदिवासियों को प्राप्त अनुच्छेदों के विषय में प्राप्त अधिकारों पर जानकारी दी
महापौर आशा अकड़ा ने अपने संबोधन में बताया कि पंचायत चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में प्रदत शक्तियों को शक्ति से लागू करने की जरूरत है जो संविधान की धारा 74 75 76 एवं 78 धाराओं में प्रदत्त शक्तियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी.
सोमा उराँव ने बताया कि आदिवासी जनप्रतिनिधियों पर अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं करेंगे चाहे वह पंचायत चुनाव हो या नगर निगम का चुनाव हो पेसा एक्ट एवं पंचायती राज अधिनियम 2001 हो या नगर निकाय चुनाव में जितने भी संविधानिक अधिकार प्राप्त हैं उनको सख्त सख्ती से लागू करेंगे तथा संविधानिक अधिकारों पर अत्याचार या हनन बर्दाश्त नहीं करेंगे नहीं करेंगे संविधानिक पदों में आदिवासियों के लिए ग्राम प्रधान का पद मुखिया का पद प्रमुख का पद जिला परिषद अध्यक्ष का पद महापौर का पद आदिवासियों के लिए सुरक्षित है तथा कानून ने इन्हें शक्ति भी प्रदान की है इन सबों का अधिकार को सख्ती से लागू करेंगे अधिकारों का हनन होने पर जोरदार आंदोलन करने की बात कही तथा आए हुए गणमान्य व्यक्तियों से आगरा किए की आज हमें शिक्षित होने की जरूरत है तथा शिक्षित होने पर संविधान में प्राप्त अधिकार को जानने की जरूरत है संविधान में प्रदत्त शक्तियों को जानने पर अपने हक अधिकार को कोई दूसरा व्यक्ति नहीं हनन कर सकता है अब कोई भी आदिवासी जनप्रतिनिधि के अधिकारों के साथ यदि अत्याचार या हनन हो रहा हो तो सब संगठन मिलकर उसका पुरजोर विरोध करेंगे
कार्यक्रम को केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा, जय मंत्री उराव, नकुल तिर्की, शंभू बेदिया, योगेश बेदिया, अंजली लकड़ा, रोशनी तिर्की, सीतामनी देवी, अनीता गाड़ी, जय मंगल उराँव, आदि ने संबोधित किया
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से एक समिति का निर्माण किया गया जिसका नाम आदिवासी संवैधानिक अधिकार मंच रखा गया इसी बैनर के तले आगे के कार्यक्रम किए जाएंगे समिति में संयोजक के रूप में डॉ प्रदीप मुंडा नकुल तिर्की बबलू मुंडा अनीता गाड़ी गुरुचरण मुंडा शंभू बेदिया देवनाथ मुंडा निर्मल मुंडा प्रदीप पाहान सनी टोप्पो कैलाश मुंडा एवं आनंद बेदिया को चुना गया
संरक्षक के रूप में श्रीमती आशा लकड़ा, श्रीमती रोशनी तिर्की, योगेश बेदिया, श्री जगलाल पहान, एवं श्रीमती सीता मनी देवी के रूप में चुना गया
कार्यक्रम में दूरदराज से विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के अगुआ गन उपस्थित हुए रामू कश्यप अमर मुंडा जगन्नाथ तिर्की बालेश्वर पहान विश्वकर्मा पहान प्रदीप पहान मुनेश्वर मुंडा राजेंद्र उरांव अशोक कुमार महतो रीना कच्छप छोटकी देवी पहलवान मुंडा बहादुर पहान मुकेश मुंडा देवेंद्र नाथ महतो सहोदरी देवी दसवीं टोप्पो विनोद मुंडा वगैरा सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments