महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों पर, दिया गया संरक्षक एवं अतिथियों को निमंत्रण पत्र : राजेश

महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों पर, दिया गया 

संरक्षक एवं अतिथियों को निमंत्रण पत्र  : राजेश

                                      







आज दिनांक 17 फरवरी 2022 को श्री शिव बारात आयोजन महा समिति के संस्थापक अध्यक्ष राजेश कुमार साहू के अध्यक्षता में शहर के गणमान्य बंधुगण एवं माननीय संरक्षक जितेंद्र सिंह, महुआ मांझी,विनय सरावगी, अजीत सिंह,शिव कुमार गुप्ता,शोभा यादव,आदि आदि शिव भक्तों को समिति द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण पत्र भेंट किया गया। मौके पर समिति के अध्यक्ष समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने कहा समिति के सभी संरक्षक पिछले 17 वर्षों से मुख्य पहाड़ी मंदिर शिवरात्रि महोत्सव के भव्य सफल आयोजन के लिए कंधे से कंधे मिलाकर अभिभावक के रूप में मार्गदर्शन एवं सहयोग करते आ रहे हैं साथ ही आयोजन कमेटी का मनोबल भी बढ़ा रहे हैं। इसके पूर्व सभी अतिथियों एवं माननीय संरक्षक जी को समिति द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।आज के निमंत्रण कार्यक्रम में मुख्यरूप से अध्यक्ष राजेश कुमार साहू,मुख्य संयोजक दीपक लाल,महासचिव संजय कुमार, संरक्षक दिलीप कुमार गुप्ता, दीपक ओझा,वरीय प्रवक्ता सह संचालक बादल सिंह,उपाध्यक्ष भोलू सिंह,सचिव राजीव तलेजा, कोषाध्यक्ष दीपक नंदा,झांकी प्रभारी राम कुमार,मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा,क्षितिज मिश्रा समिति के महिला विंग के अध्यक्ष उर्मिला चौधरी,महासचिव पिया बर्मन, समीक्षा शर्मा, नीतू चौधरी सुरभि जोशी,सहित समिति के अनेक शिवभक्तगण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments