मीडिया समुह द्वारा बहु भाषा बहु स्थानों पर विश्व रिकॉर्ड बनाए जाने के लिए बधाई

मीडिया समुह द्वारा बहु भाषा बहु स्थानों पर 

विश्व रिकॉर्ड बनाए जाने के लिए बधाई





भारत मीडिया समूह द्वारा बहु भाषा में बहु स्थानों में लंबे समय तक गायन का विश्व रिकॉर्ड बनाए जाने पर छात्र क्लब चिकित्सक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,संरक्षक डॉ.राजेंद्र कुमार हाजरा,भारत मीडिया के संस्थापक प्रबंध निदेशक आशीष झा,मुख्य कार्यक्रम समन्वयक एवं उनकी टीम द्वारा आज दिनांक 4 फरवरी 2022 को बधाई दी गई। विदित हो इंदौर,अहमदाबाद,ओहियो

"भारत भाषा महोत्सव मिले सुर भारत का - लाइव सिंगिंग" के तहत भारत मीडिया ओहियो, यू.एस.ए.समूह द्वारा बहु भाषा में और बहु स्थानों से लंबे समय तक गायन का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।यह रिकॉर्ड 22 जनवरी 2022 को शाम 6.00 बजे से बनाया गया,जिसके अंतर्गत नॉन-स्टॉप फन के 9 घंटे,6 आर.जे,57 गायक,6 देश 25+ शहर, 4 महाद्वीपो से 26 भाषाओ में गायन किया गया।असमिया, बंगाली,भोजपुरी,बोडो,डोगरी, अंग्रेजी,गुजराती,हिंदी,कन्नड़, कश्मीरी,कोंकणी,कुमाऊंनी, मैथिली,मलयालम,मणिपुरी, मराठी,नेपाली,उड़िया,पंजाबी, राजस्थानी,संस्कृत,संताली,सिंधी, तमिल,तेलुगु एवं उर्दू भाषा में गायन हुआ।गायन का लाइव प्रसारण फेसबुक और यूट्यूब पर भारत एफ.एम.के चैनल पर किया गया।भारत मीडिया को यह विश्व रिकॉर्ड वर्ल्ड बुक ऑफ़ स्टार रिकॉर्ड के निर्देशक डॉ. राजीब पाल द्वारा दिया गया जिसे भारत मीडिया के सीईओ और सह-संस्थापक ह्रदय रावल ने प्राप्त किया।वर्ल्ड बुक ऑफ़ स्टार रिकार्ड्स की ब्रांड अम्बेस्डर संतश्री भट्टाचार्य एवं अन्य गणमान्य की मौजदगी में विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।रिकॉर्ड के निर्णायक -अधिवक्ता हेमंत ठक्कर उच्च न्यायालय,मध्य प्रदेश रहें।

Post a Comment

0 Comments