सरकार के सभी गाइडलाइंस का पालन करते हुए मनाया जाएगा महाशिवरात्रि महोत्सव-राजेश

सरकार के सभी गाइडलाइंस का पालन करते हुए

मनाया जाएगा महाशिवरात्रि महोत्सव-राजेश

                                        

                                      
                                        






श्री शिव बारात आयोजन महासमिति द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरणों पर है। इसकी सफल आयोजन के लिए आज दिनांक 23 फरवरी 2022 को श्री शिव बारात आयोजन महा समिति के संस्थापक अध्यक्ष राजेश कुमार साहू के अध्यक्षता में महासमिति के मुख्य संरक्षक सुबोधकांत सहाय,सांसद संजय सेठ,जितेंद्र सिंह,शोभा यादव एवं अन्य अतिथियों को महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण पत्र भेंटकर आमंत्रित किया गया। मौके पर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने कहा समिति के सभी संरक्षक पिछले 17 वर्षों से मुख्य पहाड़ी मंदिर शिवरात्रि महोत्सव के भव्य सफल आयोजन के लिए कंधे से कंधे मिलाकर अभिभावक के रूप में मार्गदर्शन एवं सहयोग करते आ रहे हैं साथ ही आयोजन कमेटी का मनोबल भी बढ़ा रहे हैं।इसके पूर्व सभी अतिथियों एवं माननीय संरक्षक जी को समिति द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।आज के निमंत्रण कार्यक्रम में मुख्यरूप से अध्यक्ष राजेश कुमार साहू,मुख्य संयोजक दीपक लाल,महासचिव संजय सिंह लल्लू,वरीय प्रवक्ता सह संचालक बादल सिंह,उपाध्यक्ष भोलू सिंह,सचिव राज कुमार तलेजा,कोषाध्यक्ष दीपक नंदा,झांकी प्रभारी राम सिंह,मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा, क्षितिज मिश्रा,उर्मिला चौधरी, पिया बर्मन सहित अनेक महासमिति के शिवभक्तगण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments