संस्था ने रांची के लोकप्रिय सांसद श्री संजय सेठ एवं
रांची जिला प्रशासन के प्रति जताई आभार
रांची में रंगों का त्योहार एवं भाईचारे का पर्व होली धूमधाम से शांतिपूर्ण संपन्न हुई,इसके लिए रांची जिला प्रशासन एवं रांची के अनुशासित जनता के प्रति आभार,साथ ही रांची के लोकप्रिय सांसद श्री संजय सेठ जी ने होली महोत्सव में छात्र क्लब ग्रुप,श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ीमंदिर,आस्थाजीवन,कपिल फाउंडेशन,विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच आदि आदि संस्थाओं के प्रतिनिधियों को अपने आवासीय परिसर रांची में होली महोत्सव में आमंत्रित कर होली की शुभकामनाएं दीं।संस्था इसके लिए सांसद संजय सेठ जी के प्रति भी आभार प्रकट करती है।आभार प्रकट करने वालों में मुख्यरूप से क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, संरक्षक नीरज कुमार,महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष राजेश कुमार साहू सहित विनय कुमार शर्मा,भोलू सिंह,वीनू शर्मा,राम सिंह,हरीनाथ साहू,विनोद कुमार साहू,पूनम सिंह, कमला विश्वकर्मा,कामिनी सिंह,आदि शामिल थे।
0 Comments