रांची की शान मंजरी प्रिया गुप्ता को ढेर सारी बधाई

रांची की शान मंजरी प्रिया गुप्ता को ढेर सारी बधाई














छात्र क्लब कला संस्कृति एवं खेलकूद मंच की वरिष्ठ संरक्षक मंजरी ने ना केवल रांची शहर का नाम बल्कि पूरे देश का नाम रौशन किया है।छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने मंजरी को रंगो का त्यौहार एवं भाईचारे का महापर्व होली की शुभकामनाएं दी।बातचीत के क्रम में पता चला कि मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड 2021 की प्रतियोगिता जीतने के बाद मंजरी को विमेंस आइकॉन ऑफ द ईयर 2022 और यंग वूमेन अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया जा रहा है।मंजरी अभी बेंगलुरु के मल्टीनेशनल कंपनी में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है।उन्हें भारत गौरव श्री सम्मान जो देश का एक बहुत बड़ा सम्मान है, 24 अप्रैल 2022 को उन्हें यह सम्मान भारत सरकार द्वारा नवाजा जाएगा।होली के शुभ अवसर पर मंजरी ने बताया कि वह रांची के साथ देश की सभी महिलाओं को आर्थिक रुप से इंडिपेंडेंट बनाना चाहती है और उन्हें प्रेरित करना चाहती है। मंजरी का कहना है कि शादी करने के बाद भी महिला सशक्त होकर देश के लिए और अपने परिवार के लिए आगे काम कर सकती है।सुखदेव नगर रांची निवासी मंजरी प्रसिद्ध समाजसेवी विनोद कुमार जयसवाल और मंजू जयसवाल की पुत्री है, वर्तमान में मंजरी अपने दो बच्चों और पति रितेश गुप्ता के साथ बेंगलुरु में रह रही है उन्हें किरण बेदी जी से भी पुरस्कार मिल रहा है।

हमें रांची की बेटी मंजरी पर गर्व हैं।उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ रंगों का त्योहार एवं भाईचारे का पर्व होली पर उन्हें छात्र क्लब ग्रुप की ओर से ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं।

Post a Comment

0 Comments