हेमंत सरकार में नारियों का सम्मान नहीं,नारियों का अपमान नहीं सहेंगे : पूनम

हेमंत सरकार में नारियों का सम्मान नहीं,

नारियों का अपमान नहीं सहेंगे : पूनम



                                                   












आज दिनांक 22 मार्च 2022 को नारी सेना केंद्रीय कमेटी की ओर से सिसई विधायक जीगा मुंडा द्वारा सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी जी को डराने,धमकाने,बंधक बनाने और अमर्यादित बयान दिए जाने पर फिरयालाल चौक पर विधायक जीगा जी का पुतला दहन किया गया।मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेना के केंद्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा झारखंड राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी कहते हैं बेटी पढ़े,बेटी बड़े,वहीं दूसरी ओर उनके ही राज्य के एक विधायक ने एक महिला पुलिस पदाधिकारी को अपमानित किया है।सेना इसका पुरजोर विरोध करती है साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि राज्य के सभी महिलाओं को सम्मान मिले एवं विधायक जी अपना बयान वापस लेते हुए थाना प्रभारी ममता कुमारी से माफी मांगे अन्यथा सेना शांतिपूर्ण चरणबद्ध आंदोलन करेगी।आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से नारी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह,संरक्षक शिव किशोर शर्मा, संस्थापक सूरज सिंह भवानी, प्रवक्ता कामिनी सिंह,भाजपा नेता सुरेश पांडे,आजसू नेता सुनील यादव,समाजसेवी गणेश ठाकुर,संजय तिवारी,रैना श्रीवास्तव,कमला विश्वकर्मा,शांति देवी,किरण देवी,पिंकी देवी,दयाशंकर झा,विक्की ठाकुर,हेमंत बाल्मीकि,गुड्डू लोहरा,निखिल शर्मा,दीपांशु गोयल,सागर कुमार,श्रीवास्तव, निखिल कुमार,दीपक सिन्हा,हर्ष लोहिया,उदय सिंह,संजय श्रीवास्तव,पीयूष मोदी,अनुभव शर्मा, प्रकाश कुमार,रूपा देवी आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments