रामनवमी विशेष :महावीर मंडल रांची में श्री मिश्रा और श्री यादव में चल रहा है द्वंद युद्ध!

रामनवमी विशेष :महावीर मंडल रांची में श्री मिश्रा 

और श्री यादव में चल रहा है द्वंद युद्ध!


जय सिंह यादव और राजीव रंजन मिश्रा में कौन हैं

 सर्वश्रेष्ठ? सर्वोत्तम की लङाई जारी है, यानिकि

 महावीर मंडल रांची में फिलहाल दो अध्यक्ष है?












गत दिनो श्री महावीर मंडल रांची का एक 7 सदस्य प्रतिनिधिमंडल झारखंड के मुख्यमंत्री माननीय श्री हेमंत सोरेन जी से मिलकर आगामी आने वाले रामनवमी महोत्सव के बारे में विस्तार से चर्चा किया एवं इस महोत्सव में शामिल होने का मुख्यमंत्री से आग्रह किया और उन्होंने इस आग्रह को स्वीकार किया धूमधाम हर्षोल्लास के साथ रामनवमी महोत्सव मनाने का आश्वासन दिए।। प्रतिनिधिमंडल में श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष अशोक पुरोहित जी पूर्व अध्यक्ष श्री राजीव रंजन मिश्रा जी, श्री रामधन बर्मन मंत्री श्री कैलाश केसरी जी, कमलेश राम ,पुरुषोत्तम मालाकार , अभिनव आनंद ,एवं सभी पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

दूसरी ओर श्री महावीर मंडल रांची के तत्वधान में माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मुलाकात करके रामनवमी जुलूस को रांची सहित पूरे झारखण्ड में धूमधाम से मनाने की परमिशन देने की गुजारिश श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष माननीय जय सिंह यादव के नेतृत्व में गत दिनो माननीय मुख्यमंत्री महोदय से आग्रह किया गया माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने उन्हें आश्वस्त किया है की इस बार रामनवमी मनाने को लेकर स्वागत योग्य डिसीजन लिया जाएगा इस मौके पर श्री महावीर मंडल के मुख्य प्रवक्ता अनीता यादव श्री महावीर मंडल रांची के प्रवक्ता सागर कुमार एवं श्री महावीर मंडल रांची के मीडिया प्रभारी रवि प्रकाश जयसवाल मौजुद थे।

Post a Comment

0 Comments