डॉक्टर हाजरा इंटरनेशनल हेल्थ केयर एक्सिलेंस अवार्ड झारखंड से सम्मानित : शिव किशोर

 डॉक्टर हाजरा इंटरनेशनल हेल्थ केयर एक्सिलेंस

 अवार्ड झारखंड से सम्मानित : शिव किशोर



                                          

                                                   


                                                 














आज दिनांक 08.06.2022 को छात्र क्लब चिकित्सक मंच के तत्वावधान में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा के अध्यक्षता में पिस्कामोड़ गुप्ता भवन के निकट सम्मान समारोह का आयोजन कर डॉक्टर राजेंद्र कुमार हाजरा जी को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।विदित हो

देश के प्रसिद्ध एक्यूपंक्चर स्पाईन चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ.राजेन्द्र कुमार हाजरा को स्पाईन मरीजों की बिना आपरेशन के सफलता पुर्ण चिकित्सा प्रदान करने के लिए लीजेंड क्रिकेटर सुनील गवास्कर ने मुंबई में एक भव्य समारोह में 04.08.2022 को ईन्टरनेशनल हेल्थकेयर एक्सेलेनस अवार्ड (एक्यूपंक्चर स्पाईन विशेषज्ञ ऑफ द ईयर 2021/2022)झारखंड,प्रदान किया गया था।महेश चंद्रा ने कहा डॉक्टर हाजरा छात्र क्लब चिकित्सक मंच के संरक्षक भी हैं जिनमें सेवा की भावना कूट-कूट भरी हुई है समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर में अपना बहुमूल्य समय प्रदान करते हैं वही शिव किशोर शर्मा ने कहा डॉक्टर हाजरा ने एक्सिलेंस अवार्ड पाकर क्लब की शान बढ़ाया है।आज के समारोह में मुख्यरूप से क्लब के महेश चंद्रा, युवराज पासवान, हरिनाथ साहू,कुमारी पूनम,प्रीति कुमारी, शीला कुमारी,जबा देवी आदिआदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments