सावन महोत्सव मे महिलाओं ने भरपूर मनोरंजन की

 सावन महोत्सव मे महिलाओं ने भरपूर मनोरंजन की

        
                                        
                                                  












आज दिनांक 30.07.2022 को सामाजिक संस्था तितली ग्रुप के तत्वावधान मे पवित्र मास सावन के पावन अवसर पर धूमधाम से सावन सिंझारा महोत्सव आयोजित की गई।इस मौके पर मुख्यअतिथि के रूप मे छात्र क्लब ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संयोजक गौरी शंकर शर्मा ने किया।कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओं ने भारतीय पारंपरिक परिधान में राजस्थानी लोक नृत्य, फिल्मी गानों पर नृत्य, अंतराक्षरी,म्यूजिकल चेयर, प्रश्नोंतरी आदि आदि रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।मौके पर शिव किशोर शर्मा ने कहा ऐसे कार्यक्रम से एक ओर जहां भरपूर मनोरंजन होती है,एक दूसरे से परिचय होती है वहीं दूसरी ओर महिलाओं के बीच की झिझक भी दूर होती है।
कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले महिलाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।भक्ति मय संगीत एवं जलपान के साथ कार्यक्रम की समापन हुई। कार्यक्रम का आयोजन किशनी विला विवेकानंद कॉलोनी मे संपन्न हुआ।धन्यवाद ज्ञापन ममता पसारी ने किया।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से कशिश पसारी, ज्योति देवी शर्मा,पूजा मिश्रा,रेणु मिश्रा,सरिता देवी,अनुराधा रानी, सरोज गुप्ता,तारा सिंह,बबीता देवी,माला सिंह,संगीता अग्रवाल,शोभा अग्रवाल,अनुशा चौरसिया,पिंकी सिंह,विभा सिंह,राखी जी,मीना शर्मा,सुमित शर्मा,अंशुल शर्मा,स्वाति शर्मा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments