महाकाल के भक्ति में झूमे बाल कंवरिया

महाकाल के भक्ति में झूमे बाल कंवरिया








रांची श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर रांची के तत्वावधान में झारखंड में पहली बार बाल कांवर यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में बाल कांवरियों ने हिस्सा लिया और महाकाल के भक्ति में झूमते हुए हटनिया तालाब से पहाड़ी मंदिर तक गए और भोलेनाथ जी को जल चढ़ाया।श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के सभी पदाधिकारियों का सनातन धर्म को जन जन तक ले जाने का प्रयास बिल्कुल सफल रहा। इस महोत्सव में मुख्यअतिथि विधायक सी.पी.सिंह जी,स्वामी दिव्यानंद जी महाराज,जितेन्द्र सिंह ने बाल कांवर को आरती दिखाकर हटनिया तालाब से पहाड़ी मंदिर के लिए रवाना किया।झारखंड का पहला इस ऐतिहासिक बाल कावड़ यात्रा को सफल बनाने में

अध्यक्ष राजेश साहू ,दिलीप गुप्ता, मेहुल प्रसाद,मुरारी लाल मंगल , संजय सिंह लल्लू,राजू तलेजा , प्रवक्ता बादल सिंह,दीपक नंदा, जीतू अरोड़ा,गुलशन मिढा,गगन कुमार,राजू काठपाल,राम सिंह , मिडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा, मुस्कान ओझा,प्रिया वर्मन , तुलिका वर्मन आदि आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

महासमिति ने धन्यवाद दिया उन बच्चों के माता-पिता को और उनके परिवार को जिन्होंने अपने बच्चों को पैदल जलाभिषेक के लिए उत्साह बर्धन किया।

Post a Comment

0 Comments