झारखंड जनजातीय महोत्सव
2022 में दुमका के "मयूराक्षी"
सिल्क का स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा
मोहराबादी मैदान में आयोजित झारखंड जनजातीय महोत्सव 2022 में दुमका के मयूराक्षी सिल्क का स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा।बड़ी तादाद में लोग स्टॉल पर आकर मयूराक्षी सिल्क के बारे में जानकारी प्राप्त कर खरीददारी भी कर रहे थे।
गणमान्य लोगों के द्वारा स्टॉल का भ्रमण किया गया।
जनजातीय कल्याण आयुक्त मुकेश कुमार,रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा,नगर आयुक्त शशि रंजन,उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर ने भी मयूराक्षी सिल्क के स्टॉल का भ्रमण किया एवं लोगों को बताया कि संथाल परगना के दुमका जिला में आदिवासी महिला पुरुष के द्वारा मयूराक्षी सिल्क का निर्माण किया जा रहा है।वर्तमान में मयूराक्षी सिल्क की मांग राज्य और राज्य के बाहर भी है।

.jpeg)

0 Comments