रक्षाबंधन सभी धर्मों का पर्व है इसे बिना भेदभाव के मनाए : राजेश


रक्षाबंधन सभी धर्मों का पर्व है इसे बिना 

भेदभाव के मनाए : राजेश

                                                   

                                                











आज दिनांक 12अगस्त 2022 को डी.ए.वी.शिक्षा दीप हेहल विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार जी के निर्देशन में हस्त निर्मित राखी प्रतियोगिता सह राखी महोत्सव धुमधाम से मनाई गई।जिसमे प्रथम वर्ग से लेकर दसवीं वर्ग तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निशा,रिया,गुंजन,रिमी,सुरभि आदि छात्राओं द्वारा बनाई गई हस्त निर्मित राखी काफी आकर्षक एवं मनभावन था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक शिवनंदन पाठक,सचिव ब्रजेश पाठक, संयुक्त सचिव प्रभाष गौरव एवं छात्र क्लब ग्रुप के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने शिव बंदना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मौके पर शिवनंदन पाठक ने कहा रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम का पर्व है जो जीवन को आलोकित करता है, प्राचार्य राजेश कुमार ने कहा यह सभी धर्मों का पर्व है इस पर्व को हमें बिना भेद भाव के मनाना चाहिए।उप प्राचार्य आनंद कुमार ने कहा आज के समय हम सभी को भाई-बहन के प्रेम में बंधना चाहिए,यही जीवन का मूल आधार है वहीं छात्र क्लब ग्रुप के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, संरक्षक सुनील कुमार सिंह जी ने संयुक्तरूप से विद्यालय परिवार को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा रक्षाबंधन भाइयों एवं बहनों के अटूट प्रेम के बंधन का पर्व है इस पर्व को बिना भेदभाव के सभी वर्गों को मनाना चाहिए।विद्यालय के शिक्षक विमलेश कुमार,मनोज कुमार,मधुबाला कुमारी,रिंकी कुमारी,दिव्यांशु अनुज,कुणाल कौशल ने भी राष्ट्रीय,भक्तिमय संगीत प्रस्तुत की एवं अपने अपने विचार प्रकट किए।कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया एवम विद्यालय के पोषक क्षेत्र में निशुल्क हस्तनिर्मित राखी वितरण की गई।धन्यवाद ज्ञापन मुख्य शिक्षिका सुगी महतो ने किया।

Post a Comment

0 Comments