लायंस क्लब रांची लाइफ के अध्यक्ष की अध्यक्षता में होटल रंगोली में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

लायंस क्लब रांची लाइफ 

 के अध्यक्ष की अध्यक्षता

 में होटल रंगोली में सम्मान 

समारोह का आयोजन हुआ

                                                  










रांची ,17.08.2022 को लायंस क्लब रांची लाइफ के अध्यक्ष युवराज पासवान के अध्यक्षता में पिस्कामोड़ स्थित होटल रंगोली में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।इस मौके पर मुख्य अतिथि वी.वी.एन.मिस इंडिया यूनिवर्स 2019 परी पासवान,झारखंड के उभरते हुए सीरियल कलाकार प्रमित राज,प्रसिद्ध समाजसेविका आरती कुमारी एवं छात्र क्लब ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,संरक्षक राज वर्मा,सतीश सिंह आदि मौजूद थे।सरस्वती माता जी के वंदना से कार्यक्रम की शुभारंभ हुई।कार्यक्रम मे सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में बढ़कर सेवाकार्य के लिए छात्र क्लब चाय विक्रेता मंच के अध्यक्ष पंकज गुप्ता को सम्मानित किया गया। मौके पर परी पासवान ने कहा मेहनत का फल मीठा होता है आम लोगों को चाय पिलाना भी एक सेवा धर्म है अच्छे कार्य से किसी को भी संकोच नहीं करना चाहिए।वही क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा पिस्कामोड़ निवासी पंकज गुप्ता ने कोरोना काल से लेकर आज तक हजारों जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर,डिटॉल,बैंडेज आदि सुरक्षा कीट वितरण किया है साथ ही लोगों को आज भी निःशुल्क स्वास्थ्य वर्धक कारहा चाय पिलाता है।कार्यक्रम समापन के पूर्व झारखंड की बेटी वी.वी.एन.परी पासवान जी का भी नागरिक अभिनंदन भी किया गया।लायंस क्लब के अध्यक्ष युवराज पासवान ने कहा हमें परी पासवान जैसी बहनों पर गर्व है परी पासवान जी को 2020 मे मल्लिका ए अवध मिस वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया था एवं 15 अगस्त 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर लखनऊ मे रामजानकी सेवा ट्रस्ट लखनऊ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मॉडल ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।लायंस क्लब ऐसे होनहार बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।धन्यवाद ज्ञापन क्लब के संरक्षक सतीश सिंह ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र क्लब ग्रुप के कुमारी अनिता, कुमारी पूनम,शंकर साहू,सोनू कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उक्त आशय की एक प्रेस विज्ञप्ति शिव किशोर शर्मा, जारी कर यह जानकारी दी है।

Post a Comment

0 Comments