विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच, झारखंड प्रदेश की बैठक:संजय पोद्दार को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई

 विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच, झारखंड प्रदेश 

की बैठक:संजय पोद्दार को युवा मोर्चा के प्रदेश

 अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई


                                              

                                               

                                                














रांची,आज दिनांक 23.08.2022 को विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच,झारखंड प्रदेश के तत्वाधान में रातू रोड पिस्कामोड़ गुप्ता भवन के निकट एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में विशिष्ट अतिथि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,संरक्षक विनय कुमार शर्मा,छात्र क्लब मानव कल्याण मंच के प्रदेश संरक्षक ललित कुमार चौधरी मौजूद थे।बैठक की अध्यक्षता करते हुए विनय कुमार शर्मा ने कहा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े प्रसिद्ध समाजसेवी संजय पोद्दार जी को झारखंड प्रदेश वैश्य महासम्मेलन युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर विश्वकर्मा सुरक्षा मंच में खुशी की लहर है।मंच आशा करती है संजय पोद्दार जी समाज की एकता एवं एकजुटता के लिए बढ़-चढ़कर कार्य करेंगे।वही किशोर शर्मा ने संजय पोद्दार जी को वैश्य युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय गिरीश संघी (पूर्व सांसद)जी के प्रति आभार जताई।आज के इस बैठक में मुख्यरूप से मंच के मुख्य संयोजक संतोष कुमार सहित सुबोध कुमार शर्मा,रविंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा,डॉ.बी.के.शर्मा,जयविंदा देवी,वीनू शर्मा,शकुंतला देवी राजकिशोर राणा,शैलबाला आदि मंच के प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments