हरिनाथ साहू बने विधायक प्रतिनिधि,क्लब ने दी बधाई

 हरिनाथ साहू बने विधायक प्रतिनिधि,

क्लब ने दी बधाई

                                                 

                                          

                                                










विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े छात्र क्लब ग्रुप के संरक्षक भाजपा नेता श्री हरिनाथ साहू जी को कांके विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मा. समरीलाल जी ने रांची जिला एवं ग्रामीण विकास विभाग कांके प्रखंड,बिरसा कृषि विश्वविद्यालय,कांके एवं रिनपास,कांके का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है।हरिनाथ साहू जी को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेता महेश चंद्रा जी के अध्यक्षता मे आज 26.08.2022 को कमड़े स्थित हॉटलिप्स होटल में अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।इस मौके पर छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, संरक्षक राजू महतो,कुमारी पूनम,अनिता कुमारी आदि मौजूद थे।शिव किशोर शर्मा ने कहा हरिनाथ साहू जी में सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है।अब कांके विधानसभा क्षेत्र की जनता को अपने आवश्यक कार्य के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।वहीं क्लब के संरक्षक एवं भाजपा नेता सतीश सिंह ने हरीनाथ साहू को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने खुशी जाहिर की एवं विधायक समरीलाल जी के प्रति आभार जताई। हरिनाथ साहू को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर रांची मोटर डीलर एसोसिएशन,विभिन्न व्यापारिक संगठन,कपिल फाउंडेशन,विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच,चिकित्सक मंच,आस्था जीवन आदि आदि संस्था के प्रतिनिधि संतोष प्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार साहू,राजकिशोर राणा,विनय कुमार शर्मा,जयविंदा देवी,डॉ.अनुज कुमार पटेल,ललित कुमार चौधरी,विनोद कुमार साहू,छोटू सिंह,कन्हैया सिंह,प्रथम सिंह,अरुण शर्मा,निगम कुमार,वीरेन्द्र कुमार ने टेलिफोनिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Post a Comment

0 Comments