श्री दुर्गा पूजा समिति भूतहा तालाब के
पंडाल का हुआ भूमि पूजन
आज दिनांक 31-08-2022 को श्री दुर्गा पूजा महासमिति भुतहा तालाब के पंडाल का भूमि पूजन मंदिर के मुख्य पुजारी सुभाष चंद्र मिश्रा नें विधिवत पूजा अर्चना कर किया।उसके बाद श्री चैती दुर्गा मंदिर मे स्थापित श्री गणेश जी के प्रतिमा की पूजा अर्चना कर भोग लगा प्रसाद का वितरण हुआ।पूजा आयोजन कमिटी ने बताया इस बार भव्य एवं आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कर मां दुर्गा जी की बड़ी प्रतिमा स्थापित कर पूजन की जायेगी।
आज के भूमि पूजन समारोह में मुख्यरूप से समिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू,मुख्यअतिथि संजीव विजयवर्गीय,वरिष्ठ संरक्षक राजकुमार गुप्ता,दीपू सिंह,संरक्षक विनोद बर्मन,राजेश वर्मा,आयोजक संजय सिंह उर्फ लल्लू सिंह,अध्यक्ष उमंग सुल्तानिया,कार्यकारणी अध्यक्ष राहुल सिंह,वरिष्ठ सह मंत्री करण सिंह,मोहित रजक,आशीष रजक,अर्जुन सिंह,रोहन सिंह,सौरभ रजक,प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी नमन भारतीय,शिव किशोर शर्मा,पंडाल प्रभारी आकाश रजक सहित सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित थे। यह जानकारी दुर्गा पूजा समिति के प्रवक्ता नमन भारतीय नें दी है।







0 Comments