7 नवंबर को तीर्थयात्री जाएंगे अयोध्या,भैरव सिंह करेंगे विदा : पुनम सिंह

 7 नवंबर को तीर्थयात्री जाएंगे अयोध्या,

भैरव सिंह करेंगे विदा : पुनम सिंह


                                          






रांची,नारी सेना के तत्वावधान मे 07.11.2022 को सेना के केंद्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह जी के अध्यक्षता में सैकड़ों महिला एवं पुरूष तीर्थयात्रा के लिए अयोध्या एवं बनारस के लिए रेल मार्ग से रवाना होगें।हिंदू सम्राट भैरव सिंह मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देकर रांची रेलवे स्टेशन पर सभी तीर्थयात्री जत्था को विदा करेंगे।इस तीर्थयात्रा का नेतृत्व सेना के केंद्रीय अध्यक्ष पुनम सिंह, संस्थापक सह युवाओं की धड़कन सूरज सिंह भवानी,संरक्षक विनय शर्मा, प्रवक्ता शिव किशोर शर्मा,मिडिया प्रभारी कुमारी कामिनी सिंह जी करेंगें।तीर्थ यात्रा में जयविंदा देवी, लीला देवी,ज्योति सिंह,किरण देवी,कमला शर्मा,कामिनी सिंह,रानी राणा,ममता कुमारी,सोनी कुमारी सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष शामिल है। मौके पर आज की बैठक में सेना के परिचय पत्र का लोकार्पण हुआ जिसे सभी तीर्थ यात्रियों के बीच वितरण की जाएगी। तीर्थयात्रियों की रांची वापसी 12 नवंबर को होगी।यह जानकारी सेना के मीडिया प्रभारी कामिनी सिंह ने दी है।

Post a Comment

0 Comments