इस वर्ष भी राजधानी में प्रकाश पर्व पर "मार्ग" के तत्वाधान में सेवा शिविर लगाया गया : किया गया शुद्ध पेय जल और प्रसाद का वितरण

इस वर्ष भी राजधानी में प्रकाश पर्व 

पर "मार्ग" के तत्वाधान में सेवा शिविर 

लगाया गया : किया गया शुद्ध पेय 

जल और प्रसाद का वितरण







रांची, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड की राजधानी रांची में गुरु पर्व (प्रकाश पर्व) के शुभ अवसर पर विगत 15 सालों से सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत स्वयंसेवी संस्था "मार्ग" के तत्वावधान मे सिख समुदाय की सबसे बड़ा पर्व के प्रभात फेरी में रातु रोड मोदी हाईट के सामने सेवा शिविर लगाकर सिख समुदाय के अनुनायियों के बीच शुद्ध पेय जल तथा प्रसाद का वितरण किया गया।मौके पर संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा यह पर्व समाज के हर व्यक्ति को भाईचारे के साथ रहने,खाने और मेहनत के साथ काम करने का संदेश देता है।प्रकाश पर्व मन की बुराइयों को दूर कर उसे सत्य,ईमानदारी और सेवाभाव से काम करने का संदेश देता है। "मार्ग" परिवार देशवासियों से कामना करता है कि झारखंड का विकास हो तथा सभी लोग आपसी भाईचारे और सोहार्दपूर्ण जीवन व्यतीत करें।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्यरूप से संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार,सचिव राहुल राज,कोषाध्यक्ष मीनाक्षी शाह,प्रवक्ता शिव किशोर शर्मा सहित चंद्रशेखर सहाय , सत्यनारायण प्रसाद साहू उर्फ रतन जी,सोनू पवार,गोलू शुभम , अभिषेक,शिवा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह जानकारी प्रवक्ता शिव किशोर शर्मा ने दी है।

Post a Comment

0 Comments