बच्चें देश के भविष्य : शिव किशोर
आज दिनांक 14.11.2022 को देवी मंडप रोड अरबिंदो आश्रम के निकट ड्रीम ऑफ डांस एकेडमी मे धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि नारी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष पुनम सिंह,विशिष्ट अतिथि छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,संयोजिका कुमारी अनिता एवं प्रसिद्ध समाज सेविका वार्ड नंबर 31 के पूनम कुमारी मौजूद थे।कार्यक्रम का शुभारंभ रिबन एवं केक काटकर हुआ।इस मौके पर बच्चों ने भक्तिमय एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डांस एकेडमी के निदेशक वीर अभिमन्यु ठाकुर ने किया। मौके पर शिव किशोर शर्मा ने कहा बच्चे देश के भविष्य हैं। नृत्यगान,योगा,कराटे,खेलकूद आदि प्रतियोगिता से बच्चों को पढ़ाई के प्रति रूझान बढ़ती है। पूनम सिंह ने बाल दिवस की शुभकामनाएं दी एवं कहा बच्चों को पढ़ाई के साथ प्यार भी चाहिए ताकि बच्चे निर्भीक होकर पढ़ें।निदेशक वीर अभिमन्यु ठाकुर ने कहा हमारा देश भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जयंती पर बाल दिवस मनाया जाता है।नेहरू जी के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।सरस्वती वंदना के बाद कार्यक्रम की समापन हुई।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में निदेशक वीर अभिमन्यु, सहयोगी पीयूष कुमार,आशीष कुमार,ईशिका प्रिया,पीयूष कुमार सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
0 Comments