संथाल परगना में जुटेंगे झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के दिग्गज : विकास राणा

 संथाल परगना में जुटेंगे झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा

 समाज के दिग्गज   : विकास राणा


                                           




झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 20 नवम्बर 2022 को 11:00 बजे पूर्वाह्न से जोहार सभागार, (एल.आई.सी.बिल्डिंग के पीछे) दुमका में आयोजित की गई है !
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बतौर मुख्यअतिथि दुमका के लोकप्रिय सांसद माननीय सुनील सोरेन जी होंगे। बैठक की अध्यक्षता विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा जी करेंगे।
झारखण्ड की उप राजधानी दुमका की इस बैठक में झारखण्ड राज्य के सभी जिला से झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य तथा सभी ज़िला अध्यक्ष,जिला महासचिव तथा जिला कोषाध्यक्ष सहित विश्वकर्मा समाज़ के वरिष्ठ संरक्षक शिव किशोर शर्मा एवं गणमान्य विश्वकर्मा बंधुगण भी मौजूद रहेगें।
प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक में मुख्यरूप से फ़रवरी 2023 में राँची के मोरहाबादी मैदान में होनेवाली विश्वकर्मा समाज की राज्यस्तरीय रैली के तिथि की घोषणा की जाएगी तथा रैली को भव्य बनाने की तैयारी पर विचार विमर्श किया जायेगा।
दुमका जिला कमिटी द्वारा आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।इस बैठक की तैयारी का अंतिम रूप दुमका जिला अध्यक्ष गंगाधर शर्मा,जिला महासचिव रविन्द्र शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष जयराम शर्मा,प्रदेश महासचिव जयप्रकाश शर्मा, प्रदेश सचिव पवन शर्मा,डॉ.विनोद शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष अरुण शर्मा एवं अनूप शर्मा ने दी है।

Post a Comment

0 Comments