जनसंख्या समाधान फाउंडेशन झारखंड प्रदेश ने दिल्ली के जंतर मंतर महारैली की सफलता के लिए केन्द्रीय पदाधिकारी के प्रति जताई आभार

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन झारखंड प्रदेश ने

 दिल्ली के जंतर मंतर महारैली की सफलता के लिए

 केन्द्रीय पदाधिकारी के प्रति जताई आभार    

                                        









रांची, 28 नवंबर :जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह के अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश से हजारों हजार फाउंडेशन के कार्यकर्ता सड़क मार्ग बस एवं रेल मार्ग से दिल्ली पहचें थे।इस महारैली मे पुरे देश के फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर रैली को सफल बनाया।संजय सेठ जी ने भी समर्थको के साथ अपनी जोरदार उपस्थित दर्ज़ कराई थी।दिल्ली महारैली का नेतृत्व फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने किया।रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यथाशीघ्र इस बिल की आने की बात कही,संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय इंद्रेश कुमार जी ने सरकार से आग्रह किया की यथाशीघ्र सरकार इसकी गंभीरता को समझते हुए इस बिल को लाए वरना इसके गंभीर परिणाम समस्त देशवासियों को भुगतने होंगे।रैली में उपस्थित रांची के लोकप्रिय सांसद संजय सेठ जी ने भी इस कानून के जल्द ना आने से इसके गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही।
झारखंड प्रदेश ने महारैली की सफलता एवं रैली मे उपस्थित के लिए केंद्रीय नेतृत्वकर्ता टीम एवं सांसद रांची संजय सेठ प्रति आभार जताई।इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से फाउंडेशन के महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष संपति देवी,महासचिव छोटू वर्मा, प्रदेश मिडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा, दीपक मिश्रा,पबी बजरंगी,अमित यादव,बबली कुमारी,सुधा नायक, अनामिका कुमारी,सुनीता सिंह, लक्ष्मी देवी,मौसमी सिंह,बबीता देवी,सीमा गुप्ता,मधु देवी,मीना सिंह,निभा देवी,उषा देवी,संतोष राम, आशीष कुमार गुप्ता आदि पदाधिकारियों की भी उपस्थित रहीं।
मीडिया प्रभारी किशोर शर्मा जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

Post a Comment

0 Comments